Friday, March 20, 2009

मेरी दुनिया
==========


गुड़ की डली- सा मीठा बचपन
चला गया
पर अपनी कच्ची मिटटी के
गुल्लक से
कुछ मीठी यादों के सिक्के
डाल गया
मेरी जवानी के खजाने में ।
वो प्यारा बचपन ,
जब चाकलेट , टाफी ,मिठाई ,
और खिलौनों का ढेर था ,
माँ की गोद ,
राजा- रानी और परियों की कहानी में
मेरी दुनिया बसती थी तब ,
मगर अब बड़ा होने पर
मेरी दुनिया ही बदल गई है ।
क्रिकेट के मैदान ,
लड़कपन की ठिठोली ,
स्कूल - कॉलेज की
पढा़ई के
गलियारों से होता हुआ ,
भटकते - भटकते आज
एक नए
आसमान के नीचे
पहुँच गया
।
यहाँ हाथ
की रेखाओं-से फैले
आड़े-तिरछे रास्तों में मुझे
अपनी मंजिल का रास्ता नही मालूम ;
जिस भी रास्ते में कदम बढाता हूँ
ज़िन्दगी रूठकर दामन छुडाने लगती है ।
बीते बचपन की कहानियों में
राजा-रानी थे ,
परियां थी ;
हर तरफ़ बस सुकून ही सुकून था ,
मगर अब
बचपन जैसा कुछ भी तो नही ;
हाँ एक परी जरूर है
बचपन की परी जैसी ,
जो मुझसे प्यार तो बहुत करती है,
पर
खाने को माँ की तरह,
तरह-तरह के पकवान नही देती ;
शाम को मेरे घर आने पर
बस एक ही बात मुझसे कहती है --
" राशन खत्म हो गया है ,
कुछ कमाकर लाये हो तो
बाज़ार से थोड़ा राशन ले आओ । "

14 comments:

  1. that is the really best one ....

    ReplyDelete
  2. jindagi ki yahi reet hai.....bilkul sach kaha aapne, lakin yeh bhi jindagi ka ek aham hissa hai,is main bhi wohi khushiyan dhundi ja sakti hain,jo hamari bachpan main hamare erd-gird huwa karti thee.

    ReplyDelete
  3. ब्लॉग जगत में आपका स्वागत है।
    आशा करता हूं कि आप ऐसे लिखते रहेंगें और अपने ब्लॉग को उचाईयों पर पहुचायेगें ऐसी शुभकामनाओं के साथ आपका सुरेन्द्र सिंह भाम्बू
    निम्न ब्लॉग पर आपका स्वागत है।
    http://sbhamboo.blogspot.com/
    http://saayaorg.blogspot.com/
    http://laxya.feedcluster.com/

    ReplyDelete
  4. यही जीवन है मित्र..

    ReplyDelete
  5. बहुत अच्छे शब्दों मे जिन्दगी की सच्चाई को उभरा

    है यह ही जीवन की सच्चाई है|

    ReplyDelete
  6. मार्मिक प्रस्तुति

    ReplyDelete
  7. अच्‍छा लगा, हमारे ब्‍लॉग से भी जुडें। शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  8. मज़बूरी है भाई

    ReplyDelete
  9. bahoot hi sunder rachna.............

    upendra--- www.srijanshikhar.blogspot.com

    ReplyDelete
  10. हिंदी ब्लाग लेखन के लिए स्वागत और बधाई
    कृपया अन्य ब्लॉगों को भी पढें और अपनी बहुमूल्य टिप्पणियां देनें का कष्ट करें

    ReplyDelete
  11. इस नए सुंदर चिट्ठे के साथ आपका ब्‍लॉग जगत में स्‍वागत है .. नियमित लेखन के लिए शुभकामनाएं !!

    ReplyDelete